टीएस योजना के तहत लोगों का रजिस्ट्रेशन करती विद्युत विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। विद्युत विभाग की टीम ने जनता गांव में कैंप लगाकर 35 बकायेदारों से एक लाख 60 हजार बिल वसूला। इन्हें बकाए में 100 फीसदी सर चार्ज की छूट दी गई।
शनिवार को मलवां ब्लाक के जनता गांव में विद्युत विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बिल बकाया वसूला। कैंप में 35 बकायेदारों से एक लाख 60 हजार का बकाया जमा किया।
एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बड़े बड़े गांवों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को सर चार्ज में छूट देने की योजना है। बकायेदार योजना का लाभ उठाकर बकायेदारी से मुक्ति पा सकते हैं। टीम में अवर अभियंता प्रमोद सिंह, सुरेश चंद्र और कर्मचारी मौजूद रहे।