फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रामपुर थरियांव ग्राम प्रधान को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गोशाला संचालन में लापरवाही करना रामपुर थरियांव ग्राम प्रधान को महंगा पड़ सकता है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने ग्राम प्रधान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडी डीआरडीए एमपी चौबे, बीडीओ हसवा गोपीनाथ पाठक और एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश त्रिपाठी रामपुर थरियांव ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने गए थे।
यहां के ग्राम प्रधान अनूप सिंह गोशाला संचालन में रुचि नहीं ले रहे हैं। पीडी ने ग्राम प्रधान को गोशाला का संचालन कराने, गांव में साफ-सफाई कराने और विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण काम कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मगर ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों और गोशाला संचालन में रुचि नहीं ली। इसके बाद अब जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने प्रधान को नोटिस जारी कर दी है।
डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि ग्राम निधि के खाते में 74 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है।
गांव में शौचालयों का निर्माण भी नहीं कराया गया है। डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने बताया नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें