फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी ट्रक का पहिया बरामद कर दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
बरामद ट्रक के पहिया के साथ पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली पुलिस ने ट्रक का पहिया चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पहिया भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज निवासी ट्रक चालक उमेश राम ने ललौली थाने में ट्रक का पहिया चोरी करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने चालक को पहिया मिल जाने की बात कहकर उसे टरका दिया था।
थाने से आरोपियों को भी छोड़ दिया था। मामले में गुरुवार को ट्रक चालक का वीडियो वायरल हुआ। ट्रक चालक उमेश राम ने पुलिस और आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाने से आरोपियों को छोड़ने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई। एसआई दिनेश कुमार सिंह ने बंधवा के पास स्थित निजामुद्दीन की टायर पंचर की दुकान के पास से शुक्रवार को आरोपियों नफीस निवासी ललौली, देवा निवासी बेंदा थाना तिंदवारी जिला बांदा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पहिया बरामद किया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पति पर मासूम बच्ची के सौदे का आरोप
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर की रहने वाली रिजवाना ने पति बच्चे अहमद पर एक माह की पुत्री का सौदा करने का आरोप लगाया है। रिजवाना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति कबाड़ का काम रायबरेली के डलमऊ में करता है। पति ने बच्ची का मुंबई में रहने वाले एक परिवार से सौदा किया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें