फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौडिय़ा में प्रधान पद के उपचुना में कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। देवमई ब्लाक के कौड़िया गांव में 20 दिसंबर को होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। चारों प्रधान बनने के लिए ताकत झोंके हुए हैं।
विज्ञापन

कौड़िया ग्राम सभा में छिवली, छोटी छिवली दो मजरे हैं। 2200 मतदाता प्रधान पद के लिए वोट डालेंगे। जातीय समीकरण में निषाद बिरादरी के 708 मतदाता कौड़िया गांव में हैं।
सामान्य मतदाताओं की संख्या 250, यादव मतदाताओं की संख्या 45, पाल बिरादरी के मतदाता 140, अनुसूचित जाति के 68 मतदाता 68 हैं। प्रधान पद के लिए दो निषाद बिरादरी के प्रत्याशी हैं। छिवली गांव से यादव बिरादरी से और एक सविता बिरादरी से प्रत्याशी हैं। पिछड़े वर्ग की महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित है।
विज्ञापन

कौड़िया प्रधान शिवदेवी की दो अक्तूबर की हादसे में घायल होने के बाद कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह अपने पति पप्पू यादव के साथ बाइक से दवा लेने गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें