खिलाड़ी को पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। ब्लाक क्षेत्र के बंथरा गांव में चल रहे सुपर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को नारायणपुर व चंदीपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नारायणपुर टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
सुपर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में नारायणपुर टीम के कप्तान जीतेंद्र और चंदीपुर टीम के कप्तान के बीच टॉस हुआ। नारायणपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
चंदीपुर टीम आठ ओवर में 52 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी नारायणपुर टीम के खिलाड़ियों ने दो विकेट खोकर 52 रनों के लक्ष्य को पा लिया और लीग मैच में जीत दर्ज की।
खिलाड़ी जितेंद्र ने 39 रन बनाए और मोनू 10 रन बनाकर नाबाद रहे। नारायणपुर टीम के कप्तान जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच मुख्य अतिथि धीरेंद्र नाथ मिश्र ने दिया। इस मौके पर कृष्ण कुमार मिश्र, नरेंद्रनाथ, उमाकांत अवस्थी, विवेक मिश्रा, हरिकिशन पांडे, सोनू दीक्षित, मोनू मौजूद रहे।