फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज में बने पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते प्रेक्षक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक डॉ.आर नाथन गोपाल ने मंगलवार को हसवा ब्लॉक के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यहां मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके साथ ही चुनाव के पहले सभी तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हासिमपुर भेदपुर सहित कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के बाद हसवा कस्बे के जूनियर व प्राथमिक विद्यालय गए। इसके बाद स्वामी चंद्रदास इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारियां ली। इसके अलावा पोलिंग बूथ में मौजूद जिम्मेदार लोगों से बात की। स्वामी चंद्रदास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भोलाराम से चुुनाव की व्यवस्थाओं के विषय में पूछा। विद्यालय के बगल में स्वामी चंद्रदास जी की कुटी के बारे में भी जानकारी ली। स्वामी चंद्रदास स्कूल में सदर विधानसभा की मतपेटियां रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें