फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने किया प्रदर्शन, मांगा बकाया मानदेय

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रेरक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेरकों का 48 महीने का बकाया मानदेय भुगतान की मांग उठाई। शनिवार को प्रेरकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में मई 2011 में 1572 प्रेरकों की नियुक्ति हुई थी। 31 मार्च 2018 तक बीच-बीच में मार्च 2014 तक का मानदेय मिला।
इसके बाद से 48 महीने का मानदेय अब तक नहीं दिया गया, जबकि इसी दौरान उनकी सेवा भी समाप्त कर दी गई। अगर तत्काल मानदेय भुगतान कर उनकी सेवा बहाल नहीं होंगी, तो 20 को निदेशक साक्षरता कार्यालय नवी उल्ला रोड लखनऊ में ताला बंदी की जाएगी।
इसके बाद 25 से 30 दिसंबर के बीच किसी भी तिथि को विधानसभा का घेराव किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव, जिला मंत्री प्रभात कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, राजेश चंद्र, उदय भान, शेर आलम, अभिषेक बाजपेयी, उमाकांत, लक्ष्मी देवी, श्यामा देवी, गुडिया देवी, भानमती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें