फतेहपुर। आईटीआई में 21 दिसंबर को मेगा रोजगार मेला लगेगा। मेले में आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग और जिला उद्योग केंद्र की सहभागिता होगी। मेले में 11000 न्यूनतम वेतन में 1500 युवाओं को नौकरी दिलाने की योजना है।
जिले में दो साल बाद मेगा रोजगार मेला लगेगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का जिला सेवायोजन पोर्टल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल में पंजीकृत कोई भी 18 से 50 साल आयु का आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी में नौकरी पाने के लिए शामिल हो सकता है।
मेले में होंडा ग्रुप, मारुति सुजुकी, मदरसन, बीकेटी टायर्स, मेक आर्गेनिक इंडिया लखनऊ, एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड पटना, टेक्निका इंटर प्राइजेज वाराणसी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम में चयन करेंगे।
नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य डा.नरेश कुमार ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को पोर्टल का पंजीयन प्रमाणपत्र, शैक्षिक अभिलेख और अपना बायोडाटा तीन प्रतियों में लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की।