फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाए अधिकतम वाद

विज्ञापन
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक करते न्यायिक अधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह तृतीय की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चर्चा हुई। जिला जज ने कहा कि पूर्व में आयोजित लोक अदालत में शासन ने निस्तारित प्रीलिटिगेशन वादों के लिए सराहना की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर को है। इसलिए प्रीलिटिगेशन से संबंधित अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किया जाए। मुख्य रूप से राजस्व संबंधी वाद, श्रम वाद, बिजली के बिल के वाद को चिह्नित करें।
इसके साथ ही आयोजन का प्रचार-प्रसार भी कराएं। उन्होंने 22 जनवरी को आयोजित होने वाली वैवाहिक वादों से संबंधित प्रीलिटिगेशन वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन नियत है।
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा बहू अपने स्तर से यह सुनिश्चित करें कि किसी घर में वैवाहिक विवाद हो तो वह प्रार्थना पत्र जिसमें दोनों पक्ष के मोबाइल नंबर हों, उसे विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचा दें।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान, सचिव अनुराधा शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन जेसी यादव, एसडीएम सदर नंद प्रकाश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें