फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे मशीन कक्ष में ताला बंद, रोगियों को नहीं मिल रही सुविधा

विज्ञापन
अमौली सीएचसी के एक्सरे रूम में लगा ताला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। सीएचसी में एक्सरे मशीन कक्ष में ताला बंद है। एक्सरे टेक्नीशियन और सहायक छह साल से बिना काम के वेतन उठा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय रोगी सरकारी एक्सरे सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

यमुना तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए 2016 में सीएचसी स्थापित की गई थी। यहां एक्सरे मशीन नहीं थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के प्रयास से साल भर पहले एक्सरे मशीन अस्पताल में आ गई थी, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुई।
अस्पताल में छह साल से एक्सरे टेक्नीशियन अश्वनी पटेल और सहायक अमित शुक्ला बिना काम के वेतन पा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ.पुष्कर कटियार ने बताया कि जिस कंपनी की मशीन थी वह सेटिंग कर गए थे, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें