फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार 800 का चूना

विज्ञापन
पीड़ित कैलाश। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित इंडिया एटीएम में दो टप्पेबाजों ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 20800 रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन

जब पैसा निकाले जाने का मैसेज युवक के मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गए। जब तक वह बैंक को सूचित करता, खाता खाली हो चुका था।
खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रमडेरवा (टेनी) गांव निवासी कैलाश, मंगलवार को अपने बड़े भाई का एटीएम कार्ड (पंजाब नेशनल बैंक) लेकर खागा आया था। वह कोतवाली के पास जीटी रोड पर इंडिया एटीएम पैसे निकालने के लिए पहुंचा।
जहां पीछे लाइन में दो युवक और खड़े थे। दो बार प्रयास करने के बाद जब कैलाश पैसा नहीं निकाल सका। तो पीछे खड़े एक युवक ने उसका कार्ड मांगकर पैसा निकालने में उसकी मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

कैलाश ने उसे एटीएम दे दिया। इस दौरान युवक ने एक बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला। ऐसे में उसने कैलाश को एटीएम कार्ड वापस कर दिया और अपना कार्ड लगाकर पैसा निकालने का नाटक किया।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद कैलाश के बड़े भाई के मोबाइल पर तीन बार में 20800 रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा, तो उसने यह मैसेज कैलाश को भेजे। जिसे देख वह दंग रह गया। उसने बैंक को सूचना देनी चाहिए लेकिन तब तक खाता खाली हो चुका था। कैलाश ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें