फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 65 लाख से बनेगी कान्हा गौशाला

विज्ञापन
ठठराही मोहल्ला स्थित चारागाह की जमीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 65 लाख की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निकाय ने गोशाला निर्माण के लिए सवा दो बीघे जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला निर्माण का तीन साल बाद प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। एक करोड़ 65 लाख की लागत से जल्द गोशाला का निर्माण शुरू होगा। निर्माण शुरू कराने क लिए 27 लाख की पहली किश्त नगर पालिका को मिल गई है।
गोशाला के लिए हजरतपुर ठठराही मोहल्ला स्थित चारागाह की साढ़े चार बीघा जमीन भी चिह्नित है। जिसमें सवा दो बीघा जमीन में गोशाला का निर्माण होगा। गोशाला की क्षमता 500 गोवंश रखने की होगी। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि जल्द गोशाला का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें