फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने लाभार्थियों से किया संवाद

विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बैठक करतीं संयुक्त निदेशक अंजुली मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संयुक्त निदेशक नगर विकास ने सीधा संवाद किया। शनिवार को नगर पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से तीनों किस्तें मिलने और निर्माण में आई दिक्कतों की जानकारी ली।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक अंजली मिश्रा और पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के सलाहकार मनीष सिंह शनिवार को लाभार्थियों से सीधे बात करने के लिए नगर पंचायत पहुंचे।
उन्हें लाभार्थियों ने बताया कि किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और मकान भी बन गए। नामित सभासद राजेश बाजपेयी ने योजना की मिलने वाली धनराशि से कुछ सभासदों पर लाभार्थियों से वसूली का आरोप लगाया।
संयुक्त निदेशक ने पीओ डूडा अजय शुक्ला को जांच का निर्देश दिया। इस मौके पर अभिषेक शर्मा सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, इंजीनियर योगेश त्रिवेदी, ईओ नगर पंचायत उमानाथ सिंह, सभासद इंद्रपाल, आदित्य सिंह सेंगर, सतीश गुप्ता, महेश चौरसिया, रिजवान कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें