चौडगरा। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लिए प्रशासन स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है। इस क्रम में मंगलवार को मलवां ब्लाक के हनुमान महाविद्यालय रेवाड़ी बुजुर्ग में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं।
डीआईओएस ने बताया कि युवा अपने घर, परिवार, पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि गांव में कोई भी मतदान करने से वंचित रहने न पाए।
मतदान के लिए समाज को प्रेरित करें। एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम ने कहा कि मतदान के लिए जागरूकता जरूरी है। समाज की जिम्मेदारी है कि दिव्यांग, वृद्ध सहित सभी का सहयोग करके मतदान कराया जाए।
मतदाता जागरुकता के बारे में विद्यालय की छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन देशराज सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश श्रीवास्तव, प्रबंधक हरिनरायन सिंह, अध्यक्ष मनोज यादव, अजीत सैनी आदि रहे।