खागा। जंगल, जल और जमीन को संरक्षित करने का अभियान चला रही बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस समय जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ समिति सदस्य गांव-गांव पहुंचकर बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक कर रहे हैं।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने सोमवार को पमचई, मोहनापुर गांव पहुंचकर छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का दायित्व की वह पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए और उसे संजोए रखने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करें।
अपील करते हुए कहा कि युवा अपने जन्मदिन के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं। उसके बड़े होने तक उसकी सुरक्षा भी करें। इसके साथ ही युवा जब भी किसी शुभ मौके पर अपने साथियों को तोहफा देने चाहें तो वह उपहार पौधा होना चाहिए।
ताकि जन-जन तक पौधरोपण का संदेश पहुंचे। छात्र उमेश सिंह ने कहा कि वह प्रयास करेगा कि गांव के लोगों को इस अभियान से जुड़े। इस मौके पर सुरेश सिंह, रमेश, अवधेश, कविता, विनोद, धर्मेंद्र कुमार, शिवचरण, दलजीत सिंह, राजन ने भी अपने विचार रखे।