फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विकास पटेल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। पत्नी से विवाद के बाद गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी विकास पटेल (22) ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कहीं जाने के लिए मां सतरूपा उर्फ गीता देवी से दो सौ रुपये मांगे। मां ने बहू मुस्कान को रुपये देने के लिए कहा।
तो बहू ने रुपये देने में कुछ आनाकानी की। वह कुछ देर बाद रुपये लेकर पहुंची। तो गुस्साए विकास ने रुपये पत्नी मुस्कान पर फेंक दिए और गालियां देते हुए कमरे में चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर छत की हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की घटना की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए। युवक की मौत से मां सतरूपा और पत्नी मुस्कान का हाल बेहाल हो गया।
मृतक की शादी छह माह पहले बांदा जिले के बबेरू थाने के बितालू गांव में हुई थी। पिता सुरेश पटेल ने बताया कि घरेलू वाद-विवाद में बेटे ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें