कंधरापुर में तालाब के पास लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। भेड़ को तालाब से निकालते समय छात्र गहराई में जाकर डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिठारी के कंधरापुर निवासी माधव प्रसाद का बेटा जितेंद्र पाल (16) कक्षा 10 का छात्र था। माधव प्रसाद ने बताया कि बेटा उनके साथ भेड़ चराने आया था। भेड़ों को नहलाने के लिए तालाब में उतरा था।
इस दौरान बेटा भेड़ों को निकालने के लिए तालाब में उतरा था। वह गहराई में जाकर डूब गया। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद बेटे का शव बाहर निकला।
छात्र की मौत से उसकी मां निक्की देवी और पिता बदहवास दिखे। छात्र का बड़ा भाई नरेंद्र मुंबई में रहता है। थानाध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।