फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक बयान देने में हेडकांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चुनावी चर्चा में राजनीतिक बयान देने पर हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह बयान करीब एक माह पुराना है। आचार संहिता लागू होने के दौरान वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह ने वाचक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल अनूप मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया है। हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
एसपी पीआरओ आलोक पांडेय ने बताया कि करीब एक माह पहले प्रयागराज में हेड कांस्टेबल ने टीवी चैनल की चुनावी चर्चा में राजनीतिक बयान दिया था। बयान आचार संहिता के दौरान वायरल हुआ है।
विज्ञापन

जिसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। बयान देने के दौरान हेड कांस्टेबल वर्दी में नहीं हैं। वह अवकाश लेकर घर प्रयागराज गए थे। तभी चुनावी चर्चा का बयान होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें