बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव में मंगलवार सुबह एक बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान का अधजला शव मिला। मौके पर डल रही आग में शव सुलग रहा था।
मृतक के बेटे ने जमीन विवाद के चलते पिता की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ चालू की है। मौके पर दो जगह अलाव के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोरवां गांव निवासी लल्लू पासवान (65) रात को अमरुद के बाग की रखवाली करने के लिए झोपड़ी में सोये थे। उनकी पत्नी रात का खाना देकर घर लौट गई थी। बाग के आसपास रहने वाले लोग मंगलवार सुबह टहलते पहुंचे।
तो झोपड़ी के पास अलाव में लल्लू पासवान का शव सुलगता देखकर परिजनों को खबर दी। बेटा अवधेश और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आग से कपड़े जल गए थे। शरीर सुलग रहा था। जूतों में भी हल्की आग लगी थी।
हाथ, पैर अकड़े हुए थे। सूचना पर सीओ योगेंद्र मलिक, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जहां बुजुर्ग की मौत हुई थी, वहां लकड़ियों का एक बड़ा ढेर था। उस जगह से दो कदम की दूरी पर छोटा अलाव भी जलाने के निश्
ान मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि आग बड़े अलाव में कैसे लगी। बुजुर्ग को ठंड लगी होगी तो उसने छोटा अलाव जलाया होगा। उसकी स्वाभाविक मौत होती तो छोटे अलाव के पास ही शव मिलता।
बेटे अवधेश ने आरोप लगाया कि जमीन का गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा है। उन लोगों पर ही हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कुछ लोगों की धरपकड़ की है।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जमीन विवाद के मामले में छह माह पहले समझौता हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर लोगों से जानकारी लेते सीओ योगेंद्र मलिक। संवाद- फोटो : FATEHPUR