फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारों का सीएम विवेकाधीन कोष से करवाएं इलाज

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लेते संसदीय अध्यक्ष समिति के सभापति हीरालाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इलाज सीएम विवेकाधीन कोष से कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। यह बात शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विधान परिषद संसदीय अध्ययन समिति के सभापति हीरालाल ने जिलास्तरीय अधिकारियों से बैठक में कही। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से विकास परक, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली।
विज्ञापन

सभापति हीरालाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही जनपद में जो भी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक गंभीर बीमारी जैसे किडनी, दिमाग, लीवर, कैंसर आदि से ग्रसित हैं, उनकी समय से रिपोर्ट लेकर उसे शासन को भेजे।
ताकि उनका इलाज सीएम विवेकाधीन कोष से कराया जाए। समिति ने कहा दिशा की बैठक की कार्यवृत्ति में इस बैठक की कार्यवृत्ति भी दर्ज की जाए। डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में एमएलसी शिक्षक संघ वाराणसी लाल बिहारी यादव, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश, आईएएस नवनीत सेहरा और निधि बंसल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें