फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में दो माह पहले घर में घुसकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर 2021 को उसकी पत्नी घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान गांव का सुनील रैदास अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर आया।
उन लोगों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उसकी मां व बहन बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जिसमें मां का हाथ टूट गया। घटना की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने जांच बाद कार्रवाई की बात कहकर टरका दिया। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें