फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण संस्था के स्टोर में फोरमैन की गिरने से मौत

विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह राठौर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। हाईवे निर्माण संस्था पीएनसी के छिवली स्टोर में सोमवार रात फोरमैन की गिरने से मौत हो गई। हादसा लोहे की चादर पर पैर फंसने से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

औरैया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर (40) पीएनसी कंपनी के छिवली स्टोर में इलेक्ट्रिकल विभाग में बतौर फोरमैन तैनात थे। वह स्टोर की कालोनी में रहते थे।
सोमवार रात वह ड्यूटी पर जा रहा था। स्टोर में ही लोहे की पड़ी चादर में उनका पैर फंस गया। वह अनियंत्रित होकर सिर के बल गिरे। हादसा देेखकर साथी कर्मचारी अनुज तिवारी व अन्य लोग उन्हें घायल अवस्था में लेकर पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर औरेया से मृतक का पुत्र सुमित व अन्य परिजन मार्च्युरी हाउस पहुंचे।
बेटे ने बताया कि करीब 20 साल से कंपनी में पिता कर्मचारी थे। तीन साल से वह छिवली में ड्यूटी कर रहे थे। हादसे से मां मीरा देवी और छोटे भाई दीपक का हाल बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें