फतेहपुर। एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि छह अप्रैल 2021 को रामसजीवन निवासी फिरोजपुर बिंदकी, राकेश निवासी नयाखेड़ा कल्यानपुर और संगीता उर्फ सुदीपा पाल निवासी फिरोजपुर घर आए थे।
संगीता उसकी रिश्तेदार है। वह एक रिश्ते के सिलसिले में आए थे। संगीता की साजिश के तहत रामसजीवन और राकेश ने रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।