फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड टीकर की बंद दुकान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के टीकर केंद्र पर खाद की कालाबाजारी पर किसानों ने हंगामा किया। डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार चंदन मौर्य भाग गया। किसानों ने थाने में खाद की कालाबाजारी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इफ्को की खाद बेचने के लिए टीकर में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का लाइसेंस गांव के चंदन मौर्य के नाम है। मंगलवार को केंद्र पर 50 बोरी डीएपी पहुंची। केंद्र संचालक डीएपी के साथ किसानों को पोटास दे रहा था।
600 रुपये वाली बोरी 900 रुपये में दी जा रही थी। इसका किसानों ने विरोध किया तो डीएपी भी नहीं देने की धमकी दी गई। कुछ किसानों ने महंगे दाम पर पोटास खरीद ली, लेकिन किसान कृष्णपाल सिंह, रामनरेश सिंह, प्रवीण कुमार, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार तो मौके से भाग गया। वहीं पर मौजूद केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सचिव आशीष कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें