केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड टीकर की बंद दुकान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के टीकर केंद्र पर खाद की कालाबाजारी पर किसानों ने हंगामा किया। डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार चंदन मौर्य भाग गया। किसानों ने थाने में खाद की कालाबाजारी करने की तहरीर दी है।
इफ्को की खाद बेचने के लिए टीकर में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का लाइसेंस गांव के चंदन मौर्य के नाम है। मंगलवार को केंद्र पर 50 बोरी डीएपी पहुंची। केंद्र संचालक डीएपी के साथ किसानों को पोटास दे रहा था।
600 रुपये वाली बोरी 900 रुपये में दी जा रही थी। इसका किसानों ने विरोध किया तो डीएपी भी नहीं देने की धमकी दी गई। कुछ किसानों ने महंगे दाम पर पोटास खरीद ली, लेकिन किसान कृष्णपाल सिंह, रामनरेश सिंह, प्रवीण कुमार, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश ने पुलिस को फोन कर दिया।
दुकानदार तो मौके से भाग गया। वहीं पर मौजूद केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सचिव आशीष कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।