फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में की गई थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। नलकूप पर सो रहे किसान छोटेलाल (70) की डंडे से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में संपत्ति विवाद सामने आया है। परिवार के एक करीबी ने किसान की हत्या की थी। उसे कुछ लोगों ने देखा भी था, लेकिन रंजिश के डर से कोई भी नाम नहीं ले रहा था। पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (70) प्याज की फसल की रखवाली को नलकूप पर सोए थे। वह 13 नवंबर की सुबह मृत अवस्था में पाए गए थे। सिर पर डंडे की गहरी चोट लगी थी।
परिवार के लोगों ने किसी तरह की रंजिश न होने की बात कही थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण भी सोया था। वह भी घटना से अंजान बन गया था।
पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ में जुटी थी। तब छोटेलाल के परिवार के एक शख्स का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ चालू की। उसने संपत्ति विवाद में घटना कबूल की है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि आरोपी तक पुलिस पहुंची है। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें