फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार तीन किसानों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा इंटरलाकिंग कारखाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार रात तीन किसानों के साथ लूटपाट की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के पटैतापुर गांव निवासी दशरथ सिंह, हनुमान और श्रवण कुमार एक नर्सिंग होम में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। वह रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। हसवा इंटरलाकिंग ईंट कारखाने के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
तमंचा तानकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों की मारापीटा। दशरथ और हनुमान का बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। वहीं श्रवण से 65 सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया और चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह जांच को पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताय कि लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें