किशनपुर। दिव्यांगों के जीवन की राह को कुछ आसान बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को विजयीपुर में उन्हें कृत्रिम उपकरण बांटे गए। यह उपकरण सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों से बातचीत भी की।
विजयीपुर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची।
उन्होंने पहले से चिह्नित 333 लाभार्थियों को कुल 30 लाख रुपये की लागत के 467 उपकरण व कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए।
कैंप के जरिये दिव्यांगजनों को 240 ट्राई साइकिल, 39 व्हीलचेयर, 96 बैसाखी, 62 छड़ी, कान की मशीन 6, कृत्रिम अंग 15 और दो लोगों केे ब्रेल किट दी गई।
यहां खागा विधायक कृष्णा पासवान, गैस एजेंसी के प्रबंधक रमन श्रीवास्तव, विकलांग कल्याण अधिकारी प्रगति मिश्रा, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी मौजूद रहे।