फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ई ओ और स्टैंड संचालकों को किया तलब

विज्ञापन
बिंदकी के आंबेडकर चौराहे के समीप संचालित स्टैंड में खड़े विक्रम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में अवैध रूप से संचालित विक्रम स्टैंड और उसकी कमाई का एसडीएम ने संज्ञान लिया है। स्टैंड संचालक लाखों के राजस्व की चपत लगा रहे हैं। रविवार को खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने नगर पालिका की ईओ और स्टैंड संचालकों को तलब किया है।
विज्ञापन

कस्बे के अंबेडकर चौराहा, खजुहा चौराहा और गांधी चौराहे के आसपास करीब छह अवैध विक्रम स्टैंड रसूखदार लोग संचालित कर रहे हैं। हर महीने स्टैंड संचालक इन विक्रम चालकों से लाखों रुपये की वसूली करते हैं।
बीते 10 सालों की बात करें तो यह वसूली करोड़ों रुपये की होती है। इस वसूली का एक भी रुपया सरकारी राजस्व के तौर पर नहीं जमा किया जाता है।
बिंदकी एसडीएम अवधेश निगम ईओ और स्टैंड संचालकों को उनके अभिलेखों के साथ तलब किया है। सोमवार को एसडीएम विक्रम स्टैंड के वैध और अवैध होने की जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि पालिका के अधिकारियों से बात करके स्टैंडों की जांच कराई जाएगी। पालिका और स्टैंड संचालकों को सुनने और वैधता के अभिलेख देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें