फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक के घर से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
जोनिहा में चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जोनिहा। मेडिकल स्टोर संचालक के घर का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने करीब सवा सात लाख के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद पार कर लिए। आसपास के लोगों की सूचना पर बुधवार दोपहर परिवार के साथ मेडिकल स्टोर संचालक घर लौटे। सूचना पर पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी बृजेंद्र उर्फ सोनू पटेल जोनिहा में मेडिकल स्टोर का संचालन करते है। वह जोनिहा में ही पत्नी विनीता और मां प्रेमा के साथ रहते हैं।
उन्होंने बताया कि टिकरी गांव में रहने वाले चाचा राकेश पटेल पूर्व प्रधान का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। वह परिवार के साथ मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में गए थे।
विज्ञापन

पड़ोसी जयबीर ने बुधवार दोपहर एक बजे उन्हें फोन करके घर के गेट का ताला टूटा होने की खबर दी। चोरी की सूचना पर वह घर आए। मेन गेट और सीढ़ियों पर लगे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी।
चोर कुंडी तोड़कर कमरे तक पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी के अंदर रखी चाबी से लॉकर खोलकर जेवरात चुरा ले गए। करीब डेढ़ किलो चांदी और दस तोले के करीब सोने के जेवरात, 80 हजार नकद चोरी हुए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी पुलिस को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें