फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रक से कुचल कर ट्रक चालक की मौत, दो घंटे जाम

विज्ञापन
रंगीलाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। मैकेनिक की तलाश में जा रहे ट्रक चालक को शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा होने के चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर यातायात बहाल कराया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के बखिरा थाने के भदौरा निवासी बबलू (31) मौरंग लेकर लखनऊ मंडी जा रहा था। चालक का ट्रक जाफरगंज के रावतपुर नहर के पास सुबह खराब हो गया।
वह करीब छह बजे मैकेनिक की तलाश में जोनिहां की तरफ जा रहा था। इस दौरान बांदा की ओर जा रहे भूसी लदे ट्रक ने चालक बबलू को कुचल डाला। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर जोनिहां चौकी इंचार्ज रामनरेश ने हादसा कर भाग रहे भूसी लदे ट्रक और चालक को पकड़ा। इधर शव बीच रोड पर पड़ा होने की वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना पर जाफरगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें