फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककरार निवासी राकेश कुमार की पुत्री आरती गोयल (20) की शादी 23 अक्तूबर 2020 को रत्नेश कुमार गौतम निवासी नरवा संग्रामपुर के साथ हुई थी।
राकेश का आरोप है कि शादी के बाद बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे थे। दहेज में एक भैंस और तीन लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे।
इस कारण उसके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति, सास गुलजरिया, ननद प्रेमलता, जेठ राकेेश, देवर विकास ने 14 अगस्त 2021 को बेटी को जहर खिलाकर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खिलाने और मारपीट की पुष्टि हुई थी। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें