फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से युवक का शव आया, हत्या का आरोप

विज्ञापन
ओम प्रकाश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। एक माह पहले गांव के लड़कों के साथ सूरत कमाने गए युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार को गांव पहुंचा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरानी कटरी मजरे भाऊपुर निवासी रामसरन का बेटा ओमप्रकाश (22) एक माह पहले गांव के कुछ दोस्तों के साथ एक माह पहले गुजरात के सूरत में काम करने गया था। वह लोग किराए पर कमरा लेकर रहते थे।
पिता रामसरन ने बताया कि बुधवार की रात नारायन निषाद ने फोन पर बेटे ओमप्रकाश की आत्महत्या की जानकारी दी। वह लोग गांव से पहुंचे। सूरत से शुक्रवार को पिता रामसरन सूरत से शव लेकर गांव आए।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद रामसरन ने कल्यानपुर थाने में तहरीर दी है। उसने साथ रहने वाले कुछ लड़कों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

एक छह महीने का पुत्र छोटू है। मां चंद्रावती व पत्नी किरन रो रोकर बदहवास दिखीं। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना दूसरे प्रांत में हुई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें