फतेहपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन ने रामा आग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज देवीगंज में महाआरती का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
संगठन के जिला प्रभारी रामबिहारी शुक्ल ने कहा कि गुरुवर ने समाज कल्याण के लिए तीन धाराओं की स्थापना की है। पंच ज्योति तीर्थाश्रम धाम की रचना सत्य धर्म की स्थापना के लिए है।
भगवती मानव कल्याण संगठन का प्रादुर्भाव अनीति, अन्याय, अधर्म समाप्त करने के लिए हुआ है। उन्होंने 22 व 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल में होने वाले जन जागरण शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की।