फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के बेटे को मिली आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता

विज्ञापन
आर्यसेन गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल के बेटे को आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। महज 19 वर्ष की आयु में चयन से परिजन गदगद हैं।
विज्ञापन

डायल 112 (पीआरवी 1174) में तैनात हेड कांस्टेबल विवेक कुमार गुप्ता का बेटा आर्यसेन गुप्ता दूसरे प्रयास में सफल हुआ है। पिता ने बताया कि पिछले साल कुछ अंक कम होने से में प्रवेश नहीं मिल सका था।
इस साल 3255 रैंक मिली है। 2020 में आर्यसेन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद जबलपुर के एक कॉलेज से बीटेक करने लगा। अब परीक्षा में सफल होने पर वह आईआईटी में प्रवेश लेगा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि दो साल से वह जिले में डायल 112 में बतौर कमांडर तैनात हैं। बेटे का चयन होने पर पुलिस महकमे में लोग बधाई दे रहे हैं। आर्यसेन गुप्ता का कहना है कि उसके चाचा आकाश गुप्ता अमेरिका में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे चाचा अलंकार गुप्ता जापान में हैं। बचपन से उसका भी मन बड़ी सर्विस की तरफ था। हाईस्कूल के बाद ही पिता के मार्गदर्शन से तैयारी की। पिता मूल रूप से प्रयागराज जनपद के थरवई थाना के जयंतीपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें