फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर कर्मी नगदी हड़प कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लाखों रुपये लेकर फरार हुए कोल्ड स्टोर कर्मचारी के खिलाफ स्टोर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महोबा जनपद के गांधीनगर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र सिंह का अमौली रोड जहानाबाद कलाना में गरिमा कोल्ड स्टोर है। उन्होंने बताया कि स्टोर में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी शैलेंद्र आलू की तौल व किसानों के आलू की बिक्री कराकर रुपये जमा व भुगतान करने का कार्य करता था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 के आलू की बिक्री कर शैलेंद्र ने किसानों को भुगतान नहीं किया। 10 जून 2021 को आरोपी तीन लाख ग्यारह हजार, रजिस्टर लेकर कोल्ड स्टोर से बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर स्टोर मालिक ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें