फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं पता चला बंदरों की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। छिवलहा के सेमरहा गांव में शुक्रवार को मृत मिले 11 बंदरों के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों ने शनिवार को वन विभाग खागा के कार्यालय परिसर में किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में बंदरों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर उसे लखनऊ लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बंदरों की मौत कैसे हुई है।
सेमरहा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक आम के पेड़ के नीचे लोगों ने बंदरों के शव देखे और कुछ बंदर बेसुध पड़े थे। इसकी खबर पर पशु चिकित्सक, पुलिस और वन विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वन उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने 11 बंदरों के शवों की सूचना पुलिस को दी और शवों को खागा आफिस लाकर रख दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शनिवार को वन विभाग खागा में पलिया अस्पताल हथगाम ब्लाक के डॉ. अनुपम चौधरी व खागा अस्पताल के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एसबी शर्मा की मौजूदगी में इन बंदरों का पोस्टमार्टम हुआ।
डॉ. एसबी शर्मा ने बताया कि सभी शवों से बिसरा सुरक्षित कर लखनऊ लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
वहीं, दूसरी ओर पुलिस और वन विभाग की टीम ने सेमरहा गांव को जांच केंद्र बनाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का अंतिम संस्कार खागा वन क्षेत्र में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें