फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नगदी-जेवर चोरी ....

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के वाहिदुपर गांव में मंगलवार रात किसान के घर से चोरों ने करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

वाहिदपुर गांव निवासी बालकरन पासवान पत्नी गीता देवी और दो बच्चों को लेकर गांव में देवी जागरण देेखने गया था। सुबह करीब चार बजे वह परिवार के साथ घर लौटा।
तो देखा कि ताला टूटा पड़ा था, घर के अंदर अलमारी का लॉकर टूटा था। उसने डेढ़ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवरात और 50 हजार नगदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले मलवां के बुधइयापुर गांव में छोटे के घर से चोरों ने नगदी, जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने अभी तक इस चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें