फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी का आठ लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के आठ लाख रुपये कोलकाता की एक फर्म ने हड़प लिए। व्यापारी को सरिया भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने रकम आरटीजीएस कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी विनय कुमार गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने बताया 13 अक्तूबर को विवेक कुमार गुप्ता और रोहन नाम के व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया।
उन्होंने खुद को सरिया का सप्लायर बताया और आदित्य ट्रेडिंग कंपनी कोलकाता का खुद को मालिक बताया। उन लोगों से 30 टन सरिया का सौदा तय हुआ।
जिसका बिल भेजा और आधे रुपये जमा करने के बाद बाकी रुपये देने की बात कही। सौदा तय होने के बाद विवेक गुप्ता ने 14 अक्तूबर को फोन किया और बताया कि सरिया ट्रक में लोड खड़ी है।
विज्ञापन

उसने 16 अक्तूबर को इंडियन बैंक छिवलहा के अपने बैंक खाते से एक्सिस बैंक में आरोपियों के खाते पर आठ लाख रुपये का आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद आदित्य ट्रेडिंग कंपनी ने सरिया नहीं भेजी।
उसने विवेक और रोहन के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। हथगाम पुलिस ने एसपी के आदेश पर विजय कुमार गुप्ता और रोहन के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने बताया दुकानदार के साथ धोखाधड़ी हुई है। रुपये हड़पने वाले किसी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें