फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पानी पीने के बाद भैंस की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के टुटहवापुर गांव में तालाब का पानी पीने से भैंस की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव के दिनेश चंद्र निषाद ने बताया कि वह बुधवार को अपनी भैंसों को लेकर नजदीक के आबादेई तालाब पानी पिलाने गया था। जहां भैंसों ने तालाब से पानी पिया और घर आ गई।
इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, यह देख कर वह परेशान हो गया। देखते ही देखते एक भैंस ने दम तोड़ दिया, तो चर्चा हुई कि तालाब में किसी ने जहरीला पदार्थ डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे भैंसों की हालत खराब हुई हैं। जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंचे और इलाज शुरू किया। इलाज के बाद दो भैंसों की हालत में सुधार हुआ जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। डॉ. देवेंद्र ने बताया कि पानी में जहरीला पदार्थ होने की चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। एक भैंस की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें