खुरमा नगर गांव के पास कानपुर-बांदा हाईवे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। खुरमा नगर के पास मौरंग लदे ट्रक का गुल्ला व कमानी टूटने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान बांदा-कानपुर हाईवे करीब 10 घंटे तक ठप रहा। वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह ट्रक सही होने के बाद आवागमन शुरू हुुआ।
बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे मौरंग लदा ट्रक का पहिया एक गड्ढे में फंस गया। इस कारण पहिये का गुल्ला टूटने के साथ ही एक ओर कमानी भी टूट गई।
इससे बांदा और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों का निकलना बंद हो गया। बांदा की ओर खुरमानगर से बंधवा तक और दूसरी ओर जोनिहां नहर पुल तक वाहन लाइन से खड़े हो गए।
बंधवार से जोनिहा के बीच में पड़ने वाले खुरमानगर, अजमतपुर, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, शिवरी नरैचा गांव के लोगों को जाम के कारण खासी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे सवारी वाहनों को बंधवा से बहुआ होकर निकला गया। कानपुर की ओर से आने वाले वाहन जोनिहां से फतेहपुर होकर निकले।