फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2022 के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके लिए जिले के सभी 403 माध्यमिक स्कूलों को अपना डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट में 25 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2022 के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी माध्यमिक विद्यालयों से बाउंड्री, गेट, दरवाजे, खिड़कियां, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय, स्ट्रांग रूम बनाने का सुरक्षित कक्ष, सभी कक्षों में दोहरे सीसीटीवी कैमरे वायस रिकार्डरयुक्त, नजदीकी विद्यालयों की दूरी का डाटा विभाग की वेबसाइट में अपलोड करने के आदेश दिए हैं।
सोमवार को डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने डाटा अपलोड करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही जोन प्रभारियों को क्षेत्र के विद्यालयों के डाटा अपलोड करने का जिम्मा भी सौंपा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि 28 नवंबर को सभी जोन प्रभारी सभी विद्यालयों की दूरी जियो लोकेशन के माध्यम से प्रमाणित करेंगे। पहली दिसंबर को सभी प्रधानाचार्य संबंधित प्रारूप में अपलोड डाटा अंकित कर विभाग के कार्यालय में जमा करेंगे। पांच दिसंबर से इनका सत्यापन होगा। 10 दिसंबर को जनपदीय समिति से सत्यापित सूची सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें