फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के रुपये खाते में आने का झांसा देकर 38 हजार उड़ाए

विज्ञापन
पीड़िता परवीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। वैक्सीनेशन के रुपयों का लालच देकर महिला के खाते से 38 हजार रुपये टप्पेबाजों ने उड़ा दिए। महिला ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने साइबर सेल को प्रकरण जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के दरियापुर गौरा निवासी शान बाबू दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सालेह परवीन गांव में परिवार के साथ रहती है। उसका बैंक ऑफ बड़ौदा हथगाम शाखा में खाता है।
सालेह परवीन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बोला कि वैक्सीनेशन का 24 सौ रुपये उसके खाते में आए हैं। उसके बाद फोन पे पर 24 सौ रुपये भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जिसके बाद खाते में रिफंड आने की बात कही। झांसा देकर बार-बार फोन पे का विकल्प दबाने को बोला। धीरे-धीरे 38 हजार रुपये कट गए।
धोखाधड़ी का शिकार होने का पता लगने पर उसने बैंक में शिकायत की। खाते में बची रकम निकाल ली। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें