खागा। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने गुरुवार को तहसील परिसर में धान क्रय केंद्रों में हो रही कटौती और अन्य अनियमितताओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्रों में अवैध कटौती की जा रही है। किसानों से धान अधिक लिया जाता है और रसीद कम की दी जाती है। 10 से 20 प्रतिशत की कटौती की जा रही है।
पात्रों का नाम आवंटन सूची में है लेकिन उन्हें आवास नहीं दिए जा रहे हैं। ग्राम समाज और तालाब की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। गुरसंडी गांव में 40 शौचालय नहीं बने हैं, इसकी धनराशि हड़प कर ली गई है। इस मौके पर जितेंद्र त्रिपाठी, मन्नी लाल सोनकर, नवल सिंह, अनंत सिंह, रामसरन, छोटेलाल, अखिलेश सिंह, रामभजन, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि रहे।