फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी विधायक पर पड़ा दिल का दौरा, नर्सिग होम में भर्ती

विज्ञापन
एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल को गुरुवार की शाम दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नर्सिंग होम के डॉक्टरों के अलावा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम विधायक के इलाज में लगी है। सूचना पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी अस्पताल पहुंचीं।
विधायक गुरुवार की शाम आवास विकास कालोनी स्थित आवास में थे। वह अपनी कुर्सी से अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आवास में मौजूद उनके समर्थक उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां विधायक को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की टीम भी नर्सिंग होम पहुंच गई। विधायक को दिल का दौरा पड़ने की सूचना जिले भर में फैल गई। कुछ ही देर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सदर विधायक विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपाई नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें