फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
गोविंद दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार रात डीसीएम ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में घायल को पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के सिकटिया बाजार निवासी राम कुमार दुबे का इकलौता पुत्र गोविंद दुबे (28) बाइक की सर्विस कराने औंग के दुर्गागंज आया था। सर्विस कराने के बाद वह घर लौट रहा था।
रास्ते में औंग के रानीपुर गांव के पास डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के दौरान बाइक सवार का साथी अजय दुबे दूसरी बाइक पर था।
विज्ञापन

उसने बताया कि हादसे के बाद काफी दूर तक डीसीएम का पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला। गोविंद कृषि कार्य करता था। गोविंद की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
गोविंद की मौत से उसकी मां मंजू देवी और पत्नी राखी देवी बदहवास हैं। उसकी एक पांच साल की बेटी राधिका और दो साल का बेटा बेटा राधे है।
मृतक के चाचा श्रवण कुमार ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि हादसास्थल पर बाइक चालक का हेलमेट नहीं मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें