फतेहपुर। बीओबी के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। किसान की शिकायत पर कल्यानपुर पुलिस ने शाखा सिकरोढी के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरियापुर निवासी संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि उसने एक साल पहले केसीसी बनवाई थी। पहली बार बैंक से रुपये निकालने पहुंचा था। जहां सर्वर डाउन होने पर मैनेजर ने 50 हजार के निकासी फार्म में हस्ताक्षर बनवा लिए थे।
वह दूसरे दिन रुपये लेने पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने टरका दिया। जबकि उसके केसीसी खाते से 50 हजार की रकम निकाल ली गई। कई महीने बैंक और बैंक अधिकारियों के उसने चक्कर लगाए।
जिसके बाद मैनेजर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।