फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को जोड़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के जरिये आधी आबादी को प्रभावित करने का पूरा जतन किया। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाए गए तीन तलाक कानून पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय बनवाने के पीछे की अपनी मंशा भी व्यक्त की।
विज्ञापन

तीन तलाक मुद्दे पर पीएम ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात की पीड़ा रहती थी कि तीन तलाक के बाद जिस लड़की को अपने घर वापस आना पड़ता था, उसके माता-पिता और भाई-बहनों पर क्या गुजरती होगी।
महिलाएं अमानवीय जीवन जीने को मजबूर थीं। इसलिए यह कानून लाया गया ताकि मुस्लिम महिलाओं को भी सामान्य जीवन जीने का हक मिल सके। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे ऐसी ही मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद होना बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पीएम शौचालय पर भी बोले। उन्होंने कहा कि इस योजना से पूर्व महिलाओं को सुबह उठते ही घर से बाहर जाना पड़ता था। इसके बाद अगर दिन में उन्हें दिक्कत हुई तो महिलाएं दिनभर दर्द - तकलीफ बर्दाश्त करती थीं और शाम को अंधेरा होने पर बाहर जाती थीं।
इस पीड़ा को दूर करने के लिए शौचालय योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि यूपी में एक जगह वह योजना के तहत भागीदारी करने पहुंचे थे। जहां पर महिलाओं ने शौचालय को इज्जतघर का नाम दिया हुआ था।
पीएम मोदी ने इन विषयों के जरिये आधी आबादी को जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं के प्रति कार्य योजनाओं को प्राथमिकता दिए जाने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें