फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काया बिल की वसूली में पहुंची टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के जिंदपुर गांव में एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर टीम को दौड़ाया गया, तो टीम के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बहुआ उपकेंद्र से वसूली के लिए टीजी-2 आशीष कुमार, लाइनमैन राहुल सिंह, रीतेश कुमार, रामू शुक्ला व अन्य बिजली कर्मी जिंदपुर गांव शनिवार को पहुंचे।
गांव के राजू सिंह के घर के सामने टीजी-2 आशीष कुमार से राजू सिंह ने घर के सामने बिजली का पोल लगाने की बात कही। टीम ने बिजली का खंभा लगवाने का आश्वासन दिया।
राजू सिंह फौरन खंभा लगाने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। बिजली कर्मियों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक चालू हो गई। टीजी-2 का आरोप है कि राजू सिंह, बबलू सिंह समेत कई ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर उनकी टीम को दौड़ा लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। बिजली कर्मियों ने राजस्व वसूली व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें