प्रथामिक विद्यालय अस्ती में विजेता बच्चों को फ्रूटी बांटते शिक्षक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रार्थना पंचांग को लगातार तीसरे सप्ताह सबसे बेहतर तरीके से लागू करने में प्राथमिक विद्यालय अस्ती अव्वल रहा है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को स्कूल के बच्चों का फ्रूटी बांटी गई।
डीएम अपूर्वा दुबे ने जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना पंचांग कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम सफल रहा, तो पूरे प्रदेश में लागू होगा। प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रम क्रियान्वयन में हर ब्लॉक से एक विद्यालय विजेता घोषित होता है।
पिछले तीन सप्ताह से प्राथमिक विद्यालय अस्ती को अव्वल दर्जा मिल रहा है। स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रधानाध्यापिका आसिया फारुकी ने फ्रूटी बांटी। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नोडल टीचर वंदना पटेल, आशीष दीक्षित मौजूद रहे।